लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज 3 बजे, क्लियर हो जाएगा NDA में सीट का मसला
पटना। लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज 3 बजे तय हुई है। जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा की रणनीति क्या होगी, उस पर फैसला लिया जाएगा।
बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अस्वस्थ होने के कारण बीते शनिवार को आहूत लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक टाल दी गई थी। पिता रामविलास पासवान की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कल शाम से अस्पताल में थे।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ़ोन कर चिराग़ से बात की और रामविलास पासवान का हाल जाना।
उक्त आशय की जानकारी लोजपा के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने दी।


