लॉकडाउन में शराब की दुकान खोलने के खिलाफ अनशन दूसरे दिन भी जारी
पटना। दक्षिणी चांदमारी रोड स्थित चांदवती बालाजी अपार्टमेंट में अपने आवास में केन्द्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में शराब की दुकान खोलने के निर्णय के विरोध में अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर का अनिश्चितकालीन अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। श्री राठौर का कहना है कि आज जब पूरा देश कोरोना जैसे महामारी की चपेट में है।मरने वालों की संख्या दो हजार से ऊपर हो गयी, संक्रमित रोगियों की संख्या साठ हजार के ऊपर पहुंच गयी है और ऐसे में लॉकडाउन रहते शराब की दुकान खोलने के आदेश देकर केंद्र सरकार कोरोना को देश में फैलाने का काम कर रही है। उनका यह अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्र सरकार शराब दुकान खोलने के आदेश वापस नहीं लेती है।
अनशन में साथ देने वालो में राजीव कुमार सिंह, इंद्रजीत प्रसाद, संजय पाठक, राजनाथ सिंह, उमेश कुमार सिंह , विनोद पंजियार, रवि कुमार, जदयू नेता मनोज लाल दास मनु प्रमुख थे।


