रुन्नीसैदपुर में दहाड़े पप्पू यादव : कहा- हमारी सरकार में महिलाओं को कोई छेड़ेगा, उसका लाश श्मशान में होगा
रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर विधानसभा अंतर्गत हरिवंश उच्च विद्यालय विष्णुपुर, वासुदेव के खेल मैदान में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी (लो) के सुप्रीमो राजेश कुमार रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि आप हमसे छोटे हो या बड़े मान्य नहीं रखता। पप्पू यादव आप सभी को पैर छूकर प्रणाम करता है। पप्पू यादव की सरकार बनाईये आप सभी के बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था वहीं होगा, जहां पप्पू यादव का बच्चा पढ़ेगा।
श्री यादव ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि रुन्नीसैदपुर विधानसभा से मेरा छोटा भाई समान अधिवक्ता लालाबाबू राय चुनाव मैदान में हैं। आप सभी इन्हें चुनाव चिन्ह कैंची छाप पर बटन दबाकर अपार मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेंगे, तो हम बिहार से 15 दिनों के अंदर भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे। साथ ही साथ बिहार में 12 बजे रात्रि में भी हमारी माताएं व बहनें अकेले कहीं भी जायेंगी तो कोई छेड़ नहीं सकता। जो छेड़छाड़ करेगा, उसका लाश श्मशान में होगा या फिर पप्पू यादव का लाश सड़क पर होगा।


श्री यादव ने यह भी कहा कि हमारे सरकार में पुलिस की बहाली में रिटेन परीक्षा नहीं होंगी। प्रत्येक बेरोजगार को 4000 रुपये प्रति माह देंगे। कैंसर जैसी लाईलाज बीमारियों का इलाज हमारे सरकार में फ्री आॅफ कॉस्ट होगा। प्रत्येक गरीब परिवार को 40 किलो अनाज के साथ 5 किलो दाल, 5 किलो प्याज, 5 किलो आलू प्रत्येक माह देंगे। श्री यादव ने कहा कि लालू हो या नीतीश या तो फिर नरेन्द्र मोदी क्यों ना हो? सभी ने मिलकर 30 साल में बिहार को बर्बाद कर दिया है। जनता मुझे सिर्फ 3 वर्ष का समय दे। हम 3 वर्ष में बिहार को बदल देंगे अगर नहीं बदलेंगे तो पप्पू यादव का लाश बिहार से बाहर होगा।
वहीं प्रत्याशी अधिवक्ता लालबाबू राय ने जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील किया। वहीं जिला पार्षद के पूर्व अध्यक्ष वर्त्तमान जिला पार्षद सदस्य इंद्राणी राय ने कहा कि लालबाबू राय क्रांतिकारी नेता हैं, आप इन्हें चुनाव जीता कर विधानसभा में भेजिए, आपके बातों पर यह खड़ा उतरेंगे। मंच का संचालन युवा लीडर जलेश्वर कुमार यादव ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष विक्रम कुमार ने किया।
कार्यक्रम में राजद के पूर्व प्रत्याशी राम शत्रुघ्न राय, नमोनाथ प्रसाद यादव, अवध किशोर यादव, पूर्व मुखिया रामचन्द्र राय उर्फ गौड़ जी, संजीत यादव, रामजपन यादव, रजनीश यादव, मायाशंकर यादव, मो. रियाज, मो. फैजल, मो. मजहर आदि शामिल हुए।

