राहत: पटना में खुला बिहार का एकमात्र कोरोना जांच केंद्र, देश भर में 52 केंद्र चिन्हित
पटना। बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब कोरोना को लेकर डरने की जरूरत नहीं है, अब राजधानी पटना में इसकी जांच होगी। इसके जांच केंद्र को मान्यता मिल गई है। पटना के राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट, कदमकुआं को केंद्र सरकार की तरफ से बिहार के कोरोना वायरस जांच केंद्र के रूप में मान्यता दी गई है। देश भर में ऐसे 52 केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जिनमें यह बिहार का एकमात्र जांच केंद्र है। आवश्यकता पड़ने पर इस अस्पताल से टेलीफोन नंबर या ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। जांच केंद्र के इन नंबर्स पर कॉल कर आप जानकारी ले सकते हैं, ये नंबर हैं 091-0612-2631565, 0612-2634379। इसके साथ ही कोरोना को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। आप बिहार और झारखंड के लिए टोल फ्री नंबर 104 डायल कर बीमारी से संबंधित पूरी जानकारी ले सकते हैं।
वहीं, बिहार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने कहा है कि हम अपने संसाधनों की मदद से इस बीमारी की रोकथाम और इसके लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इटली से लौटे दो लोगों का पटना के पीएमसीएच में हेल्थ चेकअप किया जा रहा है।


