राशि कलेक्शन करने गए फाईनेंस कंपनी के फील्ड आफिसर के साथ मारपीट
मसौढी। राशि कलेक्शन करने आए एक फाईनेंस कंपनी के फील्ड आफिसर सह परसा बाजार थाना के कुरथौल निवासी शिवम कुमार के साथ रविवार को थाना के उसमानचक निवासी मनीष कुमार ने अपने 8-10 साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और उसकी बाइक की चाभी भी छीन ली। हालांकि उसे धमकी दे उसकी बाइक की चाभी उसे बाद में लौटा दी। इस संबंध में शिवम कुमार ने मनीष व 8-10 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिवम कुमार रविवार को अपनी कंपनी सिंह सर्वटेक प्राईवेट लिमिटेड की राशि मनीष व उसकी मां पुष्पा देवी से कलेक्शन करने उसका गांव उसमानचक गया था, लेकिन मनीष उसे वहां नहीं मिला। बाद में फोन करने पर मनीष ने उसे सरवां गांव बुलाया और अपने 8-10 सथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की व उसकी बाइक की चाभी छीन ली। हालांकि सूचना पाकर कंपनी का सुपरवाईजर विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचा। बाद में मनीष ने शिवम को धमकी दे उसकी बाइक की चाभी लौटा दी।


