September 18, 2025

राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जमा करने में जुटे राम भक्त व भाजपा कार्यकर्ता

दुलहिन बाजार। प्रखंड क्षेत्र के काब पंचायत में गुरुवार से समर्पण अभियान की शुरूआत कर भाजपा कार्यकर्तां व राम भक्त अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जमा करने में जुट गए है। राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों, विभिन्न संगठन व पार्टियों के कार्यकर्ता सहयोग राशि इकट्ठा करने में जुटे हैं। इसके लिए सभी राम भक्तों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने काब पंचायत में गुरुवार को काब गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से समर्पण अभियान की शुरूआत किया। इस अभियान के तहत काब गांव के 50 लोगों ने सहयोग राशि के रूप में प्रति व्यक्ति 100 रुपये की राशि निधि में जमा किया। इस प्रकार कुल 5 हजार रुपये निधि में जमा किया गया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता कुंदन कुमार ने बताया कि उक्त अभियान के तहत हमलोग पूरे काब पंचायत में घूम घूमकर सहयोग राशि इकट्ठा करेंगे। मौके पर अभियान में भाजपा कार्यकर्ता व राम भक्त कुंदन कुमार, कुणाल कुमार, अखिलेश सिंह, बृजेश कुमार, मिथिलेश सिंह के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed