February 15, 2026

PATNA : रामविलास के निधन के कारण लोजपा से. ने सभी कार्यक्रम किए स्थगित, दी श्रद्धांजलि

पटना। लोजपा-सेक्यूलर कार्यालय में शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री व लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के कारण लोजपा से. का झंडा सात दिनों के लिए झुका दिया गया और पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में स्व. पासवान के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा।
इस मौके पर लोजपा से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि हमने अपना 50 साल पुराना साथी और नेता खो दिया। सब कुछ समाप्त हो गया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति के नेता और समाजवादी आंदोलन के योद्धा हम सबों को छोड़कर चल दिये। अब रामविलास पासवान नहीं हैं इसलिए चिराग पासवान को लोजपा सेक्यूलर का पूरा सहयोग और आशिर्वाद प्राप्त रहेगा।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान, युवा लोजपा-से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. रामप्रवेश यादव, डॉ. शिवनाथ सिंह यादव, नन्दकिशोर यादव, डॉ. शिवशंकर शर्मा, दिलीप कुमार यादव, ई. अजय शंकर कुमार, उमेश दास, रामचन्द्र रविदास, विन्दा पासवान आदि नेताओं ने स्व. पासवान के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

You may have missed