February 16, 2026

रामविलास का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे पहुंचेगा पटना, कल जनार्दन घाट पर होगी अंतिम संस्कार

पटना। दलितों के मसीहा केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के संरक्षक रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना उनके बेटे एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज शाम 5 बजे लेकर पहुंचेंगे। बताते चलें कि गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर बिहार से तमाम राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है।
पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी है कि रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे से सीधे विधानसभा ले जाया जाएगा। विधानसभा के बाद उनके पार्थिव शरीर को पटना स्थित पार्टी कार्यालय ले जाया जाएगा और आज देर रात 10:30 बजे लोगों के अंतिम दर्शन के लिए स्वर्गीय रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर रखा जाएगा। पार्टी के मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंह कल्लू ने जानकारी दी है कि शनिवार की सुबह 8 बजे रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके श्री कृष्णापुरी स्थित आवास पर रखा जाएगा और शनिवार दोपहर 1:30 बजे दीघा के जनार्दन घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके बेटे चिराग पासवान देंगे।

You may have missed