February 16, 2026

PATNA : रामकृष्णा नगर में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे से लटका मिला शव

पटना। रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी में रविवार की दोपहर एक अधेड़ ने अपने पड़ोसी की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने शव को पंखे में फंदे के सहारे लटका हुआ बरामद किया है। इस घटना में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन बेटे ने मोहल्ले के एक व्यक्ति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसके लिए उसने पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज की है।
प्राइवेट गाड़ी चलाता था राज कुमार
रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के न्यू जगनपुरा का रहने वाला 55 वर्षीय राज कुमार प्राइवेट गाड़ी चलाता था। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मृतक राज कुमार के बेटे विकास और उसकी पत्नी को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। परिवार का आपसी विवाद था जिसमें कई बार पंचायत भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे ने दूसरी शादी की है और पहली पत्नी से उसके विवाद को लेकर ही पंचायत होती थी। विकास ने घटना के बाद पुलिस को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि मोहल्ले का एक व्यक्ति उसके पिता को काफी प्रताड़ित करता था और इसी कारण से यह घटना हो गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। रामकृष्णा नगर थाना की पुलिस का कहना है कि ऐसा आरोप की जांच की जा रही है।

You may have missed