राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

पटना। जदयू द्वारा कुर्था में विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जल जीवन हरियाली, कानून का राज, लोक शिकायत निवारण, लोक संवाद समेत अनेक विषयों पर विस्तार के साथ बूथ अध्यक्षों एवं सचिवों का पार्टी एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलवायु परिवर्तन से राज्य में वर्षापात की कमी, अनियमित वर्षा एवं अन्य दुष्परिणामों की वजह जो कठिनाईयां आई हैं, उससे निबटने के लिए न केवल आगामी तीन वर्षों में लगभग 25 हजार करोड़ रुपए योजनाओं को स्वीकृति दी, बल्कि पूरे बिहार में हरियाली यात्रा के माध्यम इनका शिलान्यास कर दिया। श्री प्रसाद ने कहा कि जंगलराज से बिहार को लगभग पंद्रह वर्ष पहले सीएम नीतीश ने मुक्ति दिलायी। श्री प्रसाद ने कहा कि लोक संवाद एवं लोक शिकायत निवारण कानून ने भ्रष्टाचार को काबू में ला दिया है। वहीं कुर्था विधानसभा के राज्य प्रभारी डॉ. हुलेश मांझी, जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी एवं जिलाध्यक्ष मंजू कुशवाहा ने भी अनेक विषयों पर शिविर को संबोधित किया।

You may have missed