February 16, 2026

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शीतला माता मंदिर में पूजा एवं हवन

पटना। राजद सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए राजद कार्यकर्ताओं ने पटना के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में जाकर पूजा अर्चना एवं हवन का कार्यक्रम आयोजित किया। बता दें चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रांची के रिम्स में इलाजरत हैं। इन दिनों उनकी सेहत में गिरावट की खबर के बाद से राजद नेता-कार्यकर्ता विचलित हैं और भगवान में शरण में जाकर दुआ मांग रहे हैं।
गौरतलब हो कि जब-जब लालू प्रसाद का मन विचलित होता था तो वे शीतला माता के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना किया करते थे। आज उनका तबीयत ज्यादा खराब हो गयी है तो उनके कार्यकर्ताओं का मन विचलित हो गया और उसी स्थान पर पूजा हवन करने का निर्णय लिया, जहां वे जाया करते थे। इसी क्रम में राजद कार्यकर्ताओं ने माता की चरणों में पूजा अर्चना कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया।
पूजा अर्चन करने वालों में प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार, वरिष्ठ नेता उमेश यादव, संटू कुमार यादव, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, सरदार रंजीत सिंह, डॉ. कुमार राहुल सिंह, मनोज यादव, पंकज यादव, संजीव झा, राजीव रंजन, सुखु पासवान, रवि राज, संजय सिंह, मंसुर आलम आदि प्रमुख थे।

You may have missed