राजद, भाजपा, जदयू के दलित-अतिपिछड़ा विरोधी चेहरा को उजागर करेगी लोजपा से., प्रचार अभियान की शुरूआत

पटना। लोजपा-सेक्युलर विधानसभा चुनाव में सोमवार से प्रचार अभियान की शुरूआत कर दिया। अभियान समिति की उपाध्यक्ष एवं पार्टी की महिला सेल की प्रदेश अध्यक्षा अंजू देवी ने दीघा विधानसभा क्षेत्र से अभियान की शुरूआत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने हाथ मे पार्टी का चुनाव चिन्ह हांडी लेकर क्षेत्र भ्रमण किया। इस मौके पर अंजू देवी ने बताया कि चुनाव चिन्ह हांडी का प्रचार करने के साथ-साथ राजद, भाजपा, जदयू के दलित-अतिपिछड़ा विरोधी चेहरा को उजागर किया जायेगा। सभी जिलों के प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष और महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सभी विधानसभा क्षेत्रो में कल से कार्यक्रम शुरू करेंगें।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सिमा देवी, सिवनी सिंह, सविता सिंह, राधा कुमारी, अंशु देवी, सविता देवी, अनिता देवी, ऋण देवी, रेखा देवी, मुन्नी देवी, सुनना देवी, ललित देवी, उषा देवी, माया देवी, नीलू देवी, कमला देवी, शुखवान्ति देवी एवं रेखा कुमारी सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
उक्त आशय की सूचना पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान ने दी।

You may have missed