बाढ़ विधानसभा : नमिता नीरज का साथ देने की अपील, विरोधी खेमे में मची हुई है हलचल
बाढ़। बाढ़ विधानसभा के अथमलगोला प्रखंड के झारखंडी स्थान में महिला विकास मंच द्वारा टीम गठन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में राजद की संभावित प्रत्याशी सह प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) नमिता नीरज सिंह ने शिरकत की। विदित हो कि नमिता नीरज सिंह लगातार महीनों पूर्व से क्षेत्र में सघन व प्रचंड जनसंपर्क अभियान चला रही है, इस दौरान लोगों का खासकर महिलाओं का जन समर्थन उन्हें मिल रहा है। आपको बताते चलें कि बाढ की जनता उन्हें चहेती बहू एवं भाभी जी के नाम से जानती हैं। वहीं राजद में उन्हें तेजस्वी की महिला कमांडों के नाम से भी जाना जाता है।


कार्यक्रम में महिला विकास मंच ने एक सुर में राजद नेत्री नमिता नीरज को साथ देने की बात कही और बताया कि ऐसे कर्मठ नेत्री की आज समाज में आवश्यकता है, जो महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। मंच ने जनता से आह्वान किया कि ऐसे महिला कर्मठ नेत्री का आगामी विधानसभा चुनाव में साथ दें।
इस दौरान संभावित प्रत्याशी राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अगर पार्टी मुझे मौका देती है तो जिस तरह जनता का प्रचंड आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। बाढ़ विधानसभा में राजद की जीत तय है। विरोधी खेमे में हलचल मची हुई है, दुश्मन पस्त हो रहे हैं। अगर यही आलम रहा तो जल्द ही राजद का झंडा बाढ़ विधानसभा में फहराने वाला है।

