February 14, 2026

राजद नेता हत्याकांड को लेकर मनोज झा ने किया खुलासा, कहा- ये विच्छेदित फोन किसके गोद में जाकर बैठ गया

पटना। पूर्णिया के राजद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव शक्ति मल्लिक हत्याकांड को लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है। राजद सांसद मनोज झा खुलासा करते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष इस तरह की चाल चल रहा है। जो फोन नंबर सालों पहले राबड़ी आवास से कट चुका है, अब उस नंबर को लेकर राजनीति की जा रही है।
राजद सांसद ने कहा कि चुनाव में इस तरह के हथकंड़े अपनाना किसी भी तरीके से जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पर जो केस हुआ, उस केस की कॉपी और समन का हम इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद आगे की कानूनी रणनीति बनाई जाएगी। मनोज झा ने खुलासा करते हुए कहा कि जो फोन नंबर 2016 में राबड़ी आवास का कट गया फिर वो नंबर 2018 में वन विभाग को अलॉट हुआ। फिर भी उस नंबर को ट्रु कॉलर पर तेजस्वी यादव के नाम बताता है। उन्होंने बताया कि राबड़ी आवास से उक्त फोन नंबर डिस्कनेक्ट होने के बाद फोन नंबर वन विभाग को अलॉट हुआ लेकिन 2019 में वहां से भी कट गया तो ये विच्छेदित फोन किसके गोद में जाकर बैठ गया, यह डिस्कनेक्टेड फोन विपक्ष पर हमला का माध्यम बन गया। अब सत्ता पक्ष इस हद तक आ गया है कि झूठा केस मुकदमा करा रहा है। मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी ने बेरोजगारों को रोजगार देने की बात क्या कही, सत्तापक्ष में खलबली मच गई।

You may have missed