राजद और भाजपा-जदयू दलित-अतिपिछड़ा विरोधी, हो जाइए सावधान : लोजपा से.
नवादा। लोजपा-सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने नवादा जिला के फतेहपुर में पार्टी के समीक्षा कार्यक्रम में कहा कि राजद और भाजपा-जदयू दलित-अतिपिछड़ा विरोधी है। सावधान हो जाइए वोट लेने के लिए अभी इस समाज की जय बोल रहा है। सत्ता प्राप्ति के बाद क्षय करेगा। उन्होंने कहा कि 15 साल लालू-राबड़ी, 15 साल नीतीश कुमार दोनों ने 30 वर्षों में दलितों, अतिपिछड़ों को ठगने का काम किया है। सत्ता के गलियारे में याचक बना दिया। राजनैतिक और समाजिक भिखारी बना दिया। आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रहा है। अब यह समाज तेजी से गोलबंद हो रहा है। लोजपा-से. में अपना भविष्य देख रहा है। अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहता है।
वहीं मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस शर्मा ने कहा कि सोया हुआ समाज जगा है। अब गोलबंद हो रहा है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान ने कहा कि बहुत ठगाए, दूसरों को वोट देकर जिताते रहे, अब अपने वोट से अपनी सरकार बनायेंगे।
समीक्षा कार्यक्रम को शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामप्रवेश यादव, युवा लोजपा-सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अनिल कुमार पासवान, नवादा जिलाध्यक्ष कुमार योगेन्द्र, बब्लू विश्वकर्मा, जितेन्द्र पासवान, मनोज कुमार, विकास कुशवाहा, रंजीत यादव, राहित रजत, मिथिलेश यादव आदि नेताओं ने संबोधित किया।


