युवाओं के दम पर बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाएंगे : दुर्गेश

भागलपुर/बांका। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मंगलवार को आयोजित कटोरिया विधानसभा में युवा जन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणजीत यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विकास सिंह एवं पूर्व प्रत्याशी महिला आयोग सदस्य डॉ. निक्की हेम्ब्रम, भाजपा जिला प्रभारी लालमोहन गुप्ता व युवा मोर्चा जिला प्रभारी अभिनंदन यादव उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्गेश सिंह ने कहा कि अपने आपको स्वावलंबी बनाना ही आत्मनिर्भर भारत होगा। किसी भी काम को प्रभावी तरीके से करने का मूल मंत्र होता है। निरंतर प्रयास और इन छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं, साथ ही भोकल फॉर लोकल को अपनाने की बात कहते हुए उन्होंने स्वदेशी सामानों पर ज्यादा बल दिया और कहा कि इस कोरोना काल में बांका जिले का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है। इस कार्य के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि इस बार युवाओं के दम पर ही बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और बांका जिले के सभी 5 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी।
