February 15, 2026

BIHAR : मेवालाल को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर राजद ने नीतीश को घेरा, देखें क्या कहा

पटना। बिहार में मंगलवार को नवगठित मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया गया। लेकिन मेवालाल चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद से जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूब किरकिरी हो रही है। हो भी क्यों न, हमेशा जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद नियुक्ति घोटाले के आरोपी पूर्व वीसी मेवालाल चौधरी को शिक्षा विभाग की बड़ी जिम्मेवारी दिया है। इस पर राजद ने मेवालाल चौधरी को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को राजद की ओर से ट्वीट किया गया कि जिस भ्रष्टाचारी जदयू विधायक को सुशील मोदी खोज रहे थे, उसे नीतीश कुमार ने मंत्री पद से नवाजा।
बताते चलें डॉ. मेवालाल चौधरी तारापुर प्रखंड के कमरगांव गांव के निवासी है। तारापुर के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. चौधरी राजनीति में आने से पहले वर्ष 2015 तक वे भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति थे। वर्ष 2015 में सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में आए। इसके बाद जदयू से टिकट लेकर तारापुर से चुनाव लड़े और जीत गए। लेकिन चुनाव जीतने के बाद डॉ. चौधरी नियुक्ति घोटाले में आरोपित किए गए। कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले का मामला सबौर थाने में वर्ष 2017 में दर्ज किया गया था। इस मामले में विधायक ने कोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी।
वहीं मेवालाल चौधरी की पत्नी स्व. नीता चौधरी राजनीति में काफी सक्रिय रहीं। वे जदयू के मुंगेर प्रमंडल की सचेतक भी थीं। 2010-15 में तारापुर से विधायक चुनी गयीं। वर्ष 2019 में गैस सिलेंडर से लगी आग में झुलसने से उनकी मौत हो गयी थी। मेवालाल चौधरी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रवि प्रकाश अमेरिका में तो छोटा बेटा मुकुल प्रकाश आस्ट्रेलिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

You may have missed