मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिला बिहार कांग्रेस का शिष्टमंडल, मांगपत्र सौंपा

पटना। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के द्वारा बिहार चुनावों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा एवं उनकी पूरी टीम का हार्दिक अभिनंदन करते हुए एक शिष्टमंडल के द्वारा चुनाव संबंधित आग्रह एवं सुझाव की एक मांगपत्र सौंपी गई। तीन सदस्यों वालें शिष्टमंडल में ब्रजेश प्रसाद मनन, पूर्व विधायक डॉ. हरखू झा एवं रीता सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर नौ प्रमुख मांग पत्र सौंपा। प्रमुख मांग और सुझाव में कोरोना काल में होने वाले इस चुनाव में बिहार की आम जनता के लिए सभी एहतियातन कदम उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने मांग की है। साथ ही मदन मोहन झा ने यह भरोसा दिलाया कि चुनाव आयोग के द्वारा जो भी निर्देश दलों को दिए जाएंगे, उनका अक्षरश: पालन कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग से भी यह मांग किया कि जो भी समय-समय पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश हो, उन्हें भी ससमय हमारे दल को सुचिता कराया जाएं।
इस बाबत प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में ऐसे शिष्टाचार मुलाकात और दलों की चुनाव आयोग से अपेक्षाएं रहती हैं। उसे ही लेकर कांग्रेस का एक शिष्टमंडल मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर अपनी बातों को रखा।

You may have missed