मुंगेर में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, 19 लोग गिरफ्तार
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड डीह में दो पक्षों के बीच भिड़ंत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड डीह में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज, मारपीट और पथराव की घटना हुई थी। घटना के बाद एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। एएसपी के नेतृत्व में गठित दल में मुफस्सिल, कोतवाली, कासिम बाजार थानाध्यक्ष और वासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिलीप मंडल, बिट्टू मंडल, पारस मंडल, सुमित मंडल, नवीन मंडल, सोनू मंडल, मंटू मंडल, राजीव यादव, रणवीर यादव, पिंकु यादव, टुनटुन यादव, प्रकाश यादव, राजकुमार यादव, मिथुन यादव, रामराज यादव, नरेश यादव, रंजीत यादव, विनय यादव शामिल है। इसके अलावा विजय यादव की भी गिरफ्तारी हुई है। एसपी ने बताया कि दोनों पक्ष बराबर एक दूसरे के साथ मारपीट एवं पथराव की घटना को अंजाम देते थे। इसके बाद पुलिस जब गुरुवार को छापामारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई के लिए गई तो दोनों पक्षों के द्वारा पुलिस दल पर पथराव किया गया था। पुलिस दल पर पथराव की घटना को लेकर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को लेकर तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


