मिष्टी हत्याकांड का खुलासा : अमृतवर्षा की खबर पर लगी मुहर, गांव का ही निकला हत्यारा

फतुहा। सुल्तानपुर गांव में बीते छह मार्च को पांच वर्षीय बच्ची मिष्टी की हत्या गैर इरादतन हुई थी। पुलिस ने उसके हत्यारे गांव के ही विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात का खुलासा रविवार को डीएसपी राजेश कुमार मांझी व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान की है। बता दें पिछले दिनों अमृृतवर्षा ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि हत्यारा गांव का हीं कोई है। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, बीते छह मार्च की शाम ट्यूशन से लौटने के बाद मिष्टी खेलते हुए अपने पडोसी विक्रम के घर चली गई थी। उस समय विक्रम अपने घर के बथानी में गाय दुहने का काम कर रहा था। यह देख मिष्टी ने खेल खेल में गाय के थन को पकड़ लिया। इससे गाय अपना नियंत्रण खो दिया तथा गाय ने उसे लताड़ मार दी। गाय के हमले से वह जमीन पर गिर पड़ी। इसी दौरान गाय पीछे की ओर हटते हुए अपने पैरों से उसके सीने पर वार कर दिया। इस वार से मिष्टी बेहोश हो गई। पुलिस के मुताबिक मिष्टी को बेहोश देख विक्रम घबरा गया तथा केस मुकदमा में फंसने के डर से उसने मिष्टी को गला दबाकर हत्या कर दी तथा उसके शव को घर के परिसर में ही स्थित केला के बगान में छिपा दिया। रात अधिक होते ही अपने आप को बचाने के लिए उसके शव को बगल के गेंहू के खेत में फेंक दिया तथा घर आकर चुपचाप सो गया। पुलिस ने यह बताया है कि मिष्टी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके दोनों तरफ के पंजरा की हड्डी टुटी हुई थी तथा सीने पर दो-चार इंच का गोल हमले का दाग था। जब मिष्टी के परिजन गांव में उसे ढूंढ रहे थे तो आरोपी विक्रम भी कुछ देर तक तलाश की प्रकिया में शामिल हुआ था। पुलिस को शक विक्रम पर तब गया जब पुलिस हत्या के बाद से अनुसंधान के लिए मिष्टी के घर बार-बार पहुंचने लगी। लेकिन आसपास के लोग सभी पुलिस के सामने आए लेकिन मिष्टी का पड़ोसी रहते हुए भी विक्रम पुलिस के सामने नहीं आया। इसके बाद पुलिस इस पर नजर रखने लगी तो मालूम हुआ कि वह घर से दिन में फरार हो जाता है तथा देर रात घर वापस आता है। पुलिस इसी आधार पर देर रात उसे उठाया तो वह पुलिस के समक्ष तोते की तरह बोलते हुए अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। विदित हो कि बीते छह मार्च की शाम में ट्यूशन से लौटने के बाद घर के पास से ही लक्ष्मण महतो की पांच वर्षीय पुत्री मिष्टी लापता हो गई थी तथा अगले दिन सुबह उसका शव गेंहू के खेत से बरामद किया गया था।
