माकपा नेता जगदीश चन्द्र बसु की हत्या निंदनीय, हत्यारों को अविलंब हो गिरफ्तारी: सीपीआईएम
पटना। सीपीआई(एम) की बिहार राज्य कमिटी ने कॉमरेड जगदीश चन्द्र बसु की अपराधियों द्वारा की गई निर्मम हत्या की कटु शब्दों में निन्दा की है। पार्टी के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि आज जबकि पूरा राज्य लाकडाउन की स्थिति से गुजर रहा है, वैसी स्थिति में अपराधी खुलेआम हत्या के साथ-साथ अन्य अपराध कर्म में लगे हुए हैं। कॉ. बसु पार्टी खगड़िया जिला सचिव मंडल सदस्य के सदस्य के साथ-साथ जिला किसान सभा के सचिव एवं राज्य किसान काउंसिल के सदस्य भी थे।


वो अपने पंचायत के पूर्व मुखिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य थे। उनकी हत्या से पार्टी को गंभीर क्षति हुई है। उन्होंने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के स्वजनों को 20 लाख रूपए मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। कॉ. बसु की हत्या की खबर के बाद पार्टी ने मृतक कामरेड के सम्मान में झंडा झुका दी है और मृतक की पत्नी, बच्चों एवं पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

