मांझी ने अलापा नीतीश राग, बिहार के हक के लिए नीतीश के साथ

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को एक बार फिर नीतीश राग अलापा है और प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2015 में बिहार को सवा लाख करोड़ रुपए विशेष पैकेज के एवज में चवन्नी तक नहीं दिए जाने का याद दिलाया है। उनके इस बयान पर बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज होने की संभावना है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य के अधिकार के लिए आगे आना चाहिए। इसमें वे उनका साथ देंगे। मांझी ने कहा कि बीस लाख करोड़ रुपए की घोषणा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में बिहार को सवा लाख करोड़ रुपए विशेष पैकेज के तौर पर देने की घोषणा की थी, पर केन्द्र सरकार भी मानती है कि बिहार को एक चवन्नी भी विशेष पैकेज का नहीं मिला। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वे बिहार के हक के लिए आगे आएं, हम उनके साथ हैं।

You may have missed