January 24, 2026

महिला विकास मंच ने बिहटा में किया शाखा विस्तार, पिंकी बनाई गई प्रदेश उपाध्यक्ष

बिहटा/पटना। महिला विकास मंच ने रविवार को सदीसोपुर बिहटा में अपने शाखा का विस्तार किया। इस दौरान मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूणिमा, उपाध्यक्ष फाहिमा खातून, प्रवक्ता सरोज जायसवाल, शेखपुरा अध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष उषा सिन्हा, संयोजक अंजू गुप्ता, महामंत्री पूनम सलूजा, सचिव कल्याणी गुप्ता भी मौजूद रहीं। वहीं पिंकी सिंह बिहटा की अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गईं।
मौके पर वीणा मानवी ने मंच के कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि हमारा मकसद महिला सशक्तिकरण के साथ किसी भी तरह का अत्याचार और प्रताड़ना की खिलाफत करना है। इसके लिए मंच हमेशा आगे बढ़कर काम करती है। यही वजह है कि प्रदेश में मंच पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। वहीं अरूणिमा ने बताया कि मंच समाज के दबे-कुचले लोगों को भी आगे बढ़ाने का काम करती रही है। बिहटा में मंच की शाखा खुलना एक सराहनीय कदम है।

You may have missed