December 10, 2025

महात्मा गांधी का शहादत दिवस: महात्मा गांधी के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था

पटना। महात्मा गांधी की 73वां शहादत दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने मौन रहकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं तत्पश्चात महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में मनाये गये इस समारोह में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानन्द सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डॉ. समीर कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
इस मौके पर महात्मा गांधी के जीवन एवं दर्शन पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता पटना विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अरूण कमल ने कहा कि महात्मा गांधी के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े नेता भाषण में जो कहते हैं वास्तविक जीवन में उसका अनुसरण नहीं करते हैं। प्रो. अरूण ने कहा कि महात्मा गांधी की नजर में जीवन में पवित्रता सबसे बड़ा अस्य है, इसके साथ आचरण की शुद्धता पर भी महात्मा गांधी का बड़ा जोर था।
वहीं डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों की आज भी प्रासंगिता है। जिस समाजवादी सिद्धांतों एवं लोकतंत्र की कल्पना महात्मा गांधी ने की थी, आज उस पर प्रहार हो रहा है। महात्मा गांधी ने समाज के बहुसंख्यक के साथ कम संख्या में रहने के बावजूद विरोध की आवाज को भी सुनने की बात कही थी, लेकिन आज उनकी बातों की अनदेखी हो रही है। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानन्द सिंह ने कहा कि आज भी हम महात्मा गांधी के विचारों को अपना कर ही देश एवं विश्व में शान्ति एवं सद्भाव का वातावरण ला सकते हैं। इस अवसर पर एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें वेद पाठ आचार्य अक्षय तिवारी एवं उनकी टीम, इसाई धर्म के सिसिल शाह, सिख धर्म के ज्ञानी सरदार सुरजीत सिंह एवं उर्दू के अब्दुल फतह ने अपने धर्मग्रंथ का पाठ किया।
मौके पर एचके वर्मा, प्रवक्ता डॉ. हरखू झा, प्रो. उमाकांत सिंह, राजेश राठौड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कुमार, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, आनंद माधव, नागेन्द्र कुमार विकल, राजेश कुमार सिंहा, ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा, डॉ. धनंजय शर्मा, सुनील कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मणजीत आनन्द साहु, मोती लाल शर्मा, अजय सिंह, प्रदुम्न यादव के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किये।

You may have missed