महागठबंधन प्रत्याशी गोपाल रविदास ने कई इलाकों को भ्रमण कर मांगा समर्थन
फुलवारी शरीफ। सामंती-सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लोकतंत्र, संविधान, शिक्षा-सम्मान और रोजगार के लिए फुलवारीशरीफ विधानसभा से महागठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी गोपाल रविदास ने महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पुनपुन के पुरैनिया बरपुर, मोहम्मदपुर, टांड पर, महदीपुर, महमदपुर, मखदुमगढ़, कुतुबपुर, मखदुमपुर, बेला, वराह, चकसाले, लोचना कमालपुरा, वॉक, केवड़ा, पोठही सहित आसपास के कई इलाकों में भ्रमण कर जनसमर्थन को अपने पक्ष में 3 नवंबर को तीन तारा पर बटन दबा कर मतदान की अपील की, साथ में राजद प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव यादव, पप्पू चंद्रवंशी, राजद के प्रदेश सचिव द्वारिका पासवान, आनंदी पासवान, मोहन प्रसाद, हरेंद्र दास, अशोक यादव, मुखिया सुरेंद्र यादव, माले नेता अवधेश भारती सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं की टोली मौजूद रही।


