December 7, 2025

महागठबंधन की कोर कमिटी की बैठक जल्द : उपेन्द्र कुशवाहा

फतुहा। शुक्रवार को स्थानीय महारानीचौक से गुजर रहे रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि इस बार की चुनाव महागठबंधन काफी मजबूती से एकजुट होकर लड़ेगा तथा चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने महागठबंधन के नेता के विषय पर बताया कि जल्द ही महागठबंधन की कोर कमिटी की बैठक होगी, जिसमें महागठबंधन के नेता का चुनाव कर लिया जाएगा। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जब सरकार की मुखिया ही बीते मार्च से कोरेंटाइन है तो उनके राजपाट का क्या हाल होगा। उन्होंने सीधे-सीधे सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार कोई कोशिश नहीं की है। सूबे की जनता को सरकारी मुखिया ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने सरकार पर यह भी हमला किया कि जब इस निकम्मी सरकार ने बीते 15 वर्ष में कुछ नहीं किया तो अब क्या करेगी। इसके पहले बता दें कि रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा एक दाह संस्कार में भाग लेने फतुहा आए थे। वापसी के क्रम में महारानी चौक के निकट उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान रालोसपा कार्यकर्ता अमलेश मोची, पंकज कुमार तथा संजय कुमार भी मौजूद थे।

You may have missed