मसौढ़ी की खबरें : मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील, धूमधाम से मना मकर संक्रांति-पतंग उत्सव

एसडीओ ने मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील की
संवाद सहयोगी, मसौढी। मानव श्रृखंला की तैयारी को लेकर बुधवार को स्थानीय सेक्सरिया विद्यालय के मैदान में शिक्षकों व अन्य लोगों को एसडीओ ने संबोधित करते हुए उन्हें मानव श्रृखंला के उदेश्य की जानकारी दी और इसे सफल बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर मानव श्रृंखला को लेकर पूर्वाभ्यास भी किया गया और लोगों को जल जीवन हरियाली, बाल विवाह, दहेज प्रथा और नशा उन्मूलन को लेकर शपथ भी दिलाई गई। मौके पर विद्यालयों के करीब दो सौ शिक्षक, डॉ. एम के मंगल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

धूमधाम से मना मकर संक्रांति का पर्व
मसौढी। बुधवार को धूमधाम से लोगों ने मकर संक्रांति का पर्व मनाया। इस मौके पर लोगों ने विधि विधान से भगवान सूर्य की पूजा की और फिर दही, चूडा, तिलवा तिलकूट खाया। मकर संक्रांति के कारण आज विभिन्न कार्यालयों में कम ही कर्मी आए और कार्यवश कार्यालय आनेवाले लोगों की संख्या भी बहुत ही कम रही।
पतंग उत्सव का किया गया आयोजन
मसौढी। मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को स्थानीय गांधी मैदान में युवा जदयू के द्वारा पतंग उत्सव का आयोजन किया गया एवं 19 दिसंबर को बनने वाली मानव श्रृंखला को लेकर मार्क डील किया गया। इस मौके पर युवा जदयू कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, समाजिक कार्यकर्ता व स्कूल संघ शिक्षक मौजूद थे।