February 17, 2026

मसौढी : 24 घंटे बाद भी युवक को गोली मारने वाले सभी आरोपित फरार

मसौढी। भगवानगंज थाना के देवरिया में रविवार की देर शाम मोबाइल वापस करने के विवाद में गांव के 21 वर्षीय युवक सुदर्शन चौधरी के पुत्र सूर्यकांत चौधरी उर्फ ऋषि को गोली मारने के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। गौरतलब है कि इस मामले में घायल सूर्यकांत के चाचा शिव चौधरी ने देवरिया के आधा दर्जन आरोपितों के खिलाफ रविवार की रात प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इधर भगवानगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि फिलवक्त सभी आरोपित फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि आरोपितों ने मोबाइल लौटाने के बहाने सूर्यकांच चौधरी को बुलाकर गोली मार दी थी। इसमें गोली का छर्रा सूर्यकांत के चाचा शिवकांत की छाती को भी मामूली रूप से चोटिल कर दिया था। इधर फिलवक्त सूर्यकांत का उपचार पीएमसीएच में चल रहा था और वह खतरे से बाहर था।

You may have missed