मसौढी में दिनभर की हलचल: पत्नी व बहू से गहने छीना, एक महिला समेत दो गिरफ्तार, धरना में जुटीं सैंकड़ों मुस्लिम महिलाएं

पुलिस को सूचना देने पर घर में घुस पत्नी व बहू से गहने छीना, अंजाम भुगतने की दी धमकी
संवाद सहयोगी, मसौढी। थाना के जगपुरा गांव में बीते रविवार की शाम रामानंद पासवान के घर पर गांव के ही बेचन पासवान, उसके सहोदर जैलेंद्र पासवान व चंदू पासवान आ धमकें और पकाए हुए आलू को फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने रामानंद पासावन को लाठी-डंडे से पिटाई की। उसके द्वारा सूचना देने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के लौट जाने के बाद रात में तीनों आरोपित परसाबाजार थाना के खपरैलचक गांव के संजय पासवान व केसू पासवान समेत 10-11 लोगों के साथ पिस्तौल के साथ उसके घर में पिछवाडेÞ से घुस आएं। भयवश रामानंद पासवान छुप गया। आरोप है कि बाद में आरोपितों ने उसकी पत्नी धानो देवी और बहू पूनम देवी के गहने छीन लिया। साथ ही केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे भाग निकलें। इस संबंध में रामानंद पासवान ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना का कारण दोनों पक्षों के बीच पूर्व से चला आ रहा विवाद बताया जाता है।

देसी शराब के साथ एक महिला समेत दो गिरफ्तार
मसौढ़ी। भगवानगंज थाना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर थाना के बलियारी गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला समेत दो धंधेबाजों को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने इस दौरान सैंकड़ों किलो जावा महुआ को जहां नष्ट किया, वहीं शराब बनाने के कई उपकरण भी बरामद किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज स्थानीय गांव निवासी महेंद्र प्रसाद के घर से 15 लीटर व उसी गांव की महिला धंधेबाज नागमती देवी के घर से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। इस संबंध में भगवानगंज थाना में दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एनआरसी व सीएए के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना में जुटीं सैंकड़ों मुस्लिम महिलाएं 
मसौढ़ी। स्थानीय मलकाना मोहल्ला स्थित रेलवे गुमटी रोड में संविधान बचाओ मोर्चा के बैनर तले नागरिकता संसोधन कानून व सीएए के खिलाफ सोमवार से जारी अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उक्त धरना में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं। मंगलवार को कई गांव-मोहल्लों से सैंकड़ो लोग धरनास्थल पर जुटें और एनआरसी व सीएए को देश का काला कानून बताते हुए इसे शीघ्र वापस लेने की मांग की। इसका नेतृत्व मो. नफीस आलम व सुल्लू बाबा के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका यह अनिश्चितकालीन धरना अभी जारी रही रहेगा। मौके पर अकलियत के नेता मो. मसूद रजा, गुड्डू मलिक, तालिब हुसैन, राजद के युवा नेता दिलखुश यादव, कांग्रेस के युवा नेता मृत्युंजय पेरियार, प्रो. सीपी मंडल, मो. आलम समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

विवाहिता के साथ कई बार किया दुष्कर्म का प्रयास, नामजद प्राथमिकी दर्ज,
मसौढी। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ अक्सर छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विवाहिता ने मंगलवार को गांव के ही धनंजय कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि आरोपित उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता है और पांच-छह बार उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास कर चुका है। आरोप यह भी है कि उसकी तीनों पुत्रियों के साथ भी आरोपित अक्सर छेड़खानी किया करता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि कि करीब पांच माह पूर्व उसने उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की थी। इधर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई थी।

You may have missed