‘मन की बात’ में लिट्टी-चोखा का जिक्र बिहार की राजनीति में अब क्या गुल खिलाएगी

पटना। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में बिहार की मशहूर व्यंजन लिट्टी-चोखा का जिक्र कर बिहारियों को गौरवान्वित किया है। लोगों का कहना है कि इससे बिहार का मान बढ़ा है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में लगे एक हाट गए थे, जहां उन्होंने बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा का स्वाद चखा था, उसकी उन्होंने जमकर प्रशंसा भी की थी और इसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया था। आज मन की बात में उसका जिक्र किए बिना वे नहीं रह सके। लिट्टी-चोखा के अनुभव को पीएम मोदी ने सुनाया। उन्होंने कहा कि लिट्टी-चोखा का स्वाद लाजवाब है। खाने के बाद पीएम मोदी ने काउंटर पर पटना के बिक्रेता को इसका दाम भी चुकाया। बता दें उनके बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा खाना विरोधियों के गले नहीं उतर रहा। विपक्ष उनके इस बिहारी टेस्ट को बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रही है और लगातार तंज कस रही है। अब पीएम मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में लिट्टी-चोखा का जिक्र करना आगे क्या गुल खिलाती है, देखने वाली बात होगी। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कोसी मलबरी परियोजना का भी जिक्र किया। बता दें वर्ष 2008 में कोसी क्षेत्र में भीषण बाढ़ आई थी। जिससे कोसी का इलाका पूरी तरह तबाह हो गया था। तब कोसी की किस्मत बदलने के लिए मुख्यमंत्री कोसी मलबरी परियोजना शुरू की गई थी। धीरे-धीरे वहां के लोगों की किस्मत चमकने लगी। पहले कौड़ी के भाव कोकून बेचने वाली महिलाएं अब उसी कोकून से साड़ी तैयार कर लाखों रुपये कमा कर जीविकोपार्जन कर रही हैं।

You may have missed