मध्य प्रदेश में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या : राजद

पटना। मध्य प्रदेश में आज कमलनाथ सरकार के इस्तीफे के बाद राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर से भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा देख लिया। तिवारी ने कहा कि सत्ता की लालची भाजपा ने मध्य प्रदेश में जनता के द्वारा चुनी गई बहुमत की सरकार को जिस तरह से गिराया है, ये लोकतंत्र के लिए घातक है। भाजपा ने बिहार, कर्नाटक, गोवा में भी यही खेल खेला था। सत्ता के लिए भाजपा किस तरह बेचैन रहती है और इसके लिए क्या-क्या कुकृत्य कर सकती है यह मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार का जाना इस बात को दर्शाता है।
तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र की गला घोंटकर सत्ता में ऐन-केन-प्रकारेण बने रहना हीं भाजपा का उद्देश्य मात्र रह गया है। राजद प्रवक्ता ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा किये गये ट्वीट पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा वालों को जब चुनाव नजदीक आता है तभी पाकिस्तान का याद आता है। कोरोना पर राजनीति बात करके सरकार की संवेदनहीनता पता चलती है। बिहार के लोगों ने संकल्प लिया है कि कोरोना को हराना है साथ हीं एनडीए सरकार को भी बिहार से हटाना है।

You may have missed