मजबूत एवं सक्षम लोगों का राजद से जुड़ना जारी : मधु

बाढ़। राजद नेत्री मधु सिंह ने गुरूवार को बिहारी बीघा में कुछ महत्वपूर्ण लोगों को राजद से जोड़ा। शामिल होने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया प्रत्याशी नवीन सिंह, जितेंद्र सिंह तथा गौतम सिंह थे। इस अवसर पर राजद नेत्री ने कहा कि बाढ़ विधानसभा के मजबूत एवं सक्षम लोगों का राजद से जुड़ना जारी है। आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की जीत सुनिश्चित है। मौके पर बिहारी बीघा प्रखंड राजद अध्यक्ष मनटुन सिंह, छात्र जिला राजद अध्यक्ष सत्यम सिंह, बादशाह खान, गोरेलाल सिंह, विनोद यादव, सौरव यादव, संजय सिंह विकास गहलोत सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed