मजदूर विरोधी सरकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन, मजदूरी भत्ता 500 देने की मांग
फुलवारी शरीफ। फुलवारी में निर्माण मजदूर, मनरेगा मजदूर व खेमस की ओर से श्रम कानून को खत्म करने के खिलाफ देशव्यापी विरोध दिवस के अंतर्गत कई इलाके में विरोध जाहिर किया गया। मजदूरों को गुलामी की ओर धकेलना बंद करो, पूंजीपतियों से हाथ मिलाकर मजदूरों को मारने की साजिÞश नहीं चलेंगी आदि नारेबाजी के साथ अब्दुलाह चक, हारून नगर, ईसापुर, कोयरी बिगहा, कोरजी, खोजा इमली, कन्हैया नगर, सोता चक सहित दर्जनों गांवों में विरोध दिवस मनाया गया। प्रदर्शन कर रहे अनिल राम ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के लिए सरकार ने लॉक डाउन में काम नहीं किया है, इसके चलते मजदूरों की हालात खराब हैं। उन्होंने सरकार से सभी मजदूरों को 500 सौ मजदूरी देने की मांग किया। माले नेता गुरुदेव दास ने बताया कि आज पूरा देश लॉक डाउन से गुजर रहा है और देश से रोज हजारों मजदूर पैदल आने को मजबूर हैं, जिससे मजदूर बेमौत मर रहे हैं। पूंजीपतियों के पक्ष में 8 घंटे के बदले 12 घंटा काम के लिए कानून बनाने की बात सरकार करती है। यह मजदूर विरोधी रवैया है। प्रदर्शन में ललिन पासवान, साधु शरण प्रसाद, भोला चौधरी, निर्मला देवी, सरीफा मांझी, देवीलाल पासवान, मो. सफिक सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।


