February 22, 2026

मंत्री अशोक चौधरी ने की मां सरस्वती की पूजा, दिलाया संकल्प

पटना। बसंत पंचमी के अवसर पर भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने राजधानी पटना के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान पटना के बीएन कालेज छात्रावास, न्यू हास्टल, मिंटो छात्रावास, जैक्सन छात्रावास, हथवा छात्रावास, पीजी छात्रावास, पटेल छात्रावास एवं सैदपुर छात्रावास में गये। डॉ. चौधरी ने कहा कि आज के दिन हम सब लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ ऋतुराज बसंत के आगमन पर बसंत पंचमी तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा आराधना करते हैं। इस दौरान उन्होंने विद्या, बुद्धि और ज्ञानदायिनी मां सरस्वती से प्रदेश के साथ-साथ देश की खुशहाली की कामना की। डॉ. चौधरी ने लोगों से कहा कि हम सब आज यह संकल्प लें कि हम अपने पास-पड़ोस के सभी लोगों को शिक्षित करेंगे और निरक्षरता के अंधकार को पूरी तरह से समाप्त करेंगे। इस दौरान डॉ. चौधरी के साथ युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज, छात्र नेता मनीष सिंह, छात्र जदयू के उपाध्यक्ष सादाब आलम समेत अन्य लोगों ने भी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।

You may have missed