January 17, 2026

भितिहरवा से 11 सूत्री मांगों को लेकर ‘किसान न्याय पदयात्रा’ की शुरूआत

पटना। 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से ‘किसान न्याय पदयात्रा’ की शुरूआत हुई। भितिहरवा गांधी आश्रम अवस्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पदयात्रा की शुरूआत की गयी। पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने किया। पदयात्रा गांव से होते हुए गांधीजी के सहयोगी राज कुमार शुक्ला एवं वसंत भगत के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद स्व. राज कुमार शुक्ला के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके बाद पदयात्रा विभिन्न गांवों में किसानों से मिलते हुए पंचरूखिया चौक पहुंचा, जहां किसानों की एक सभा हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों के गन्ना का बकाया राशि का भुगतान तथा घटतौली की समस्या प्रमुख हैं।
किसान कांग्रेस के प्रवक्ता राम शंकर कुमार ने कहा कि यह पदयात्रा बिहार के विभिन्न जिलों में किया जायेगा। किसानों के हक के लिए बिहार किसान कांग्रेस संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। कार्यक्रम में साई कुमार राय, नवीन कुमार राय, अशोक कुमार, मो. जैदी, नंदेश पांडे, परमेश्वर तिवारी, चन्द्र मोहन तिवारी, गोपाल तिवारी, अमित कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह, मोहम्मद नूरेन अली इमाम शाह, कमलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, शकील अहमद हसनैन मियां, अमजद अली सहित सैकड़ों किसान कांग्रेस के नेता उपस्थित थे।

You may have missed