भारत बंद : पटना में सड़कों पर उतरे बंद समर्थक, केंद्र सरकार पर बोला हमला
बाढ़ (अखिलेश्वर सिन्हा)। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा ओबीसी एससी-एसटी वर्ग के लोगों को प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करने के फैसले के विरोध में रविवार को जन अधिकार पार्टी लो बाढ़ संगठन इकाई, बहुजन पैंथर एवं अम्बेडकर युवा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आहुत भारत बंद में कार्यकर्ताओं ने बाढ़ रेलवे स्टेशन के तीन नम्बर प्लेटफार्म पर अप हावड़ा-राजगीर ट्रेन एवं एक नम्बर प्लेटफार्म पर मालगाड़ी को करीब 45 मिनट रोककर सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। स्थानीय रेलवे पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रर्दशनकारियों को ट्रैक से हटाकर परिचालन बहाल किया।बाद में प्रर्दशनकारी जुलुस निकाल स्टेशन बाजार होते हुए बाढ़ अस्पताल चौक पर NH31 को घंटों सड़क जाम कर प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते रहे।

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए जन अधिकार पार्टी लो युवा शक्ति अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार अपना आरक्षण विरोधी व संविधान विरोधी चेहरा छुपाने के लिए खुद न कर सुप्रीम कोर्ट से ऐसे काम करवाती है, जिससे जनता सरकार पर आरोप न लगा न्यापालिका के नाम चुप रहें, ये मोदी सरकार की साजिश है आरक्षण समाप्त करने की। जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण समाप्त कर दिया और सरकार के द्वारा कोई मजबूत पक्ष कोर्ट में पेश नहीं किया गया ना हीं कोई पुनर्विचार याचिका दायर किया गया। ये सरकार की दलित विरोधी, आरक्षण विरोधी, ओबीसी विरोधी, संविधान विरोधी चेहरे को उजागर कर दिया है। इसके साथ ही आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने की मांग की है, जिससे आरक्षण पर बार-बार होने वाली छेड़छाड़ को रोका जा सके। इस दौरान जन अधिकार युवा परिषद् अध्यक्ष मनीष कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो शकील, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट रंजय पासवान, प्रदेश सचिव सरयुग दास, जिला सचिव बिनोद कुमार, अनिल साव, बहुजन पैंथर अध्यक्ष सुमन राज, संरक्षक नरेंद्र पासवान, दीपक चंद्रवंशी, अम्बेडकर युवा मिशन अध्यक्ष दीपक पासवान, भोला शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।


