February 12, 2026

भारतीय मानवाधिकार परिषद के मुख्य संयोजक बने पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव रंजन

भागलपुर। वैश्विक महामारी कोरोना काल में सच्ची निष्ठा और पूरी ईमानदारी से मानव सेवा के प्रति समर्पित वरीष्ट कलमकार सह पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजीव रंजन को भारतीय मानवाधिकार परिषद का मुख्य संयोजक बनाया गया है। इस आशय की जानकारी परिषद के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि यह नियुक्ति राजीव रंजन के मानव सेवा और समाज के प्रति समर्पण भाव एवं सच्ची निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठ कार्य को देखते हुए किया गया है।
वहीं इस बाबत राजीव रंजन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारतीय मानवाधिकार परिषद ने उन्हें योग्य समझकर एक नई जिम्मेदारी दी है। उन्होंने इन जिम्मेदारियों की कसौटी पर 100% खड़ा उतरने की शपथ ली और कहा कि पहले वह जिस तरह न्याय और अन्याय के लिए कलम चलाकर निष्ठापूर्वक न्यायालय में अपनी बुलंद आवाज उठाते थे, ठीक उसी तरह अब वे मानवाधिकार के लिये समर्पित होकर कार्य करेंगे। उन्होंने परिषद के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। वहीं श्री रंजन की इस नियुक्ति पर संपूर्ण अंग महाजनपद समेत पटना उच्च न्यायालय परिसर में खुशी की लहर है। लोग फोन और सोशल मीडिया के जरिये राजीव रंजन को बधाइयां दे रहे हैं।

You may have missed