February 15, 2026

भाजपा के 37 प्रत्याशी तय : पटना शहर के तीनों में से किसी विधायक का नहीं कटा पत्ता

पटना। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने के साथ ही 37 प्रत्याशियों को सिंबल भी बांट दिए हैं। गंभीर रूप से बीमार मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह को प्राणपुर से टिकट मिलने की खबर है। वहीं फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज बबलू छातापुर से ही किस्मत आजमाएंगे। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सूत्र बताते हैं कि पटना शहर के तीनों विधायक को पार्टी ने फिर से विश्वास जताते हुए पुन: टिकट दिया है। पूर्व में चर्चा जोरों पर थी कि कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा और दीघा विधायक संजीव चौरसिया का पत्ता कट सकता है, लेकिन पार्टी ने अपने पुराने विधायकों पर विश्वास कायम रखा।
ये हैं भाजपा के उम्मीदवार
राणा रणधीर सिंह- मधुबन
प्रेम कुमार – गया
प्रमोद कुमार – मोतिहारी
विजय सिन्हा – लखीसराय
कृष्ण कुमार ऋषि – बनमनखी
ब्रजकिशोर बिंद – चैनपुर
नंदकिशोर यादव – पटना साहिब
रामनारायण मंडल  – बांका
विनय बिहारी – लौरिया
रेणु देवी –  बेतिया
भागीरथी देवी – रामनगर
अजय सिंह – रक्सौल
पवन जायसवाल – ढाका
सतीश राय – राघोपुर
अवधेश पटेल – हाजीपुर
नीरज बबलू – छातापुर
तारकिशोर प्रसाद – कटिहार
बिजय खेमका – पूर्णिया
संजय सराबगी – दरभंगा
जिवेश मिश्रा – जाले
श्रेयशी सिंह – जमुई
मनोज शर्मा – गोह
रिंकी पांडेय – भभुआ
निरंजन राम – मोहनिया
निशा सिंह – प्राणपुर
संजीव चौरसिया – दीघा
अरुण कुमार सिंह – कुम्हरार
ओम प्रकाश यादव – सिवान
व्यास सिंह – दरौंदा
शत्रुघ्न तिवारी – अमनौर
अवधेश पटेल – हाजीपुर
केदार गुप्ता – कुढ़नी
अशोक कुमार सिंह – पारु
गायत्री देवी यादव – परिहार
रामप्रीत पासवान – राजनगर
अनिल सिंह – हिसुआ
मोतीलाल शाह – रीगा

You may have missed