पालीगंज : BJP कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण में सहायता हेतु चलाया जनसंपर्क

पालीगंज। प्रखंड के क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अयोध्या में चल रहे रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण को लेकर सहायता के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान अपने अंतिम सप्ताह में प्रवेश कर गया है। दाताओं में गजब का उत्साह है। उनके द्वारा समर्पण जोरों पर जारी है। पालीगंज के कर्णपुरा निवासी दिनेश शर्मा ने एक लाख दो हजार एक सौ ग्यारह रुपये का समर्पण चेक के माध्यम से दिया है। वहीं पियरपुरा निवासी हरिकिशुन सिंह ने भी एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपये का चेक समर्पण किया। कई लोगों ने कहा कि अभी कम से कम एक माह और अभियान चलना चाहिए और सभी लोगों तक कूपन पहुंचने की व्यवस्था होनी चाहिए। जो लोग समर्पण निधि में नहीं दिए हैं, वो लोग भी कर सकें, ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते हैं। इस मौके पर भाजपा पटना जिला ग्रामीण महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, मुन्ना शर्मा, अशोक शर्मा, आदि लोग मौजूद थे।
