February 17, 2026

भाकपा माले ने दी शहीद ए आजम को श्रद्धांजलि, भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं

फुलवारी शरीफ। शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह मेमोरियल कमेटी अध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। दिलीप कुमार ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने स्वच्छता, साफ सफाई और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए लोगों को जागरुक करने का बड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में सरदार भगत सिंह के विचारों को जन-जन में फैलाकर ही उनके सपनों का भारत निर्माण कराया जा सकता है।
उधर भाकपा माले की ओर से फुलवारी में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस मनाया गया। इसके लिए इसोपुर माले कार्यालय में एक बैठक कर आम लोगों को बताया गया कि एक मीटर के दूरी से बात करें, हाथ न मिलाएं और हर बार साबुन से हाथ धोएं। बैठक में दर्जनों लोग शामिल हुए। साथ ही कोरोना वायरस के खिलाफ भाकपा माले के द्वारा जनजागरण अभियान चलाया गया।
फुलवारी के शहीद भगत सिंह चौक पर शहीद ए आजम की प्रतिमा पर दर्जनों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। नेताओं द्वारा मांग किया गया कि कोरोना के चलते सभी को छ: महीने की राशन, दवा व जांच की मुफ्त व्यवस्था सरकार करे। इस मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव कामरेड गुरूदेव दास, खेमस प्रखंड सचिव कामरेड देवी लाल पासवान, राज कुमार राय, अर्जुन मांझी, मो. शफिक सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

You may have missed