February 17, 2026

भाकपा माले नेता कामरेड शिवरतन शर्मा का निधन, शोक संवेदनाओं का लगा तांता

फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ प्रखंड के माधोपुर गांव के निवासी वरिष्ठ माले नेता कामरेड शिवरतन शर्मा का देहांत बीते 10 दिसंबर की शाम में हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। पार्टी नेता गुरुदेव दास को परिवार वालों ने बताया कि बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। कामरेड शिवरतन बाबू 1980 के दौर में सहकारिता कोआपरेटिव में काम करते हुए पार्टी से जुड़े और अपने जीवन के अंतिम क्षण तक पार्टी के दृढ़ समर्थक बने रहे। फुलवारी प्रखंड जिला कमिटी कामरेड शिव रतन को पार्टी विनम्र श्रद्धांजलि देती है। माले नेताओं ने कामरेड के पार्थिव शरीर पर पुष्प और पार्टी झंडा से सम्मान देते हुए 2 मिनट का मौन रख शोक श्रद्धांजलि दी।
वहीं कामरेड शिवरतन बाबू को लाल झंडा देकर कामरेड शरिफा मांझी, ललिन पासवान, देवी लाल पासवान, मंटु साह, अजय मांझी, प्रहलाद पासवान, छोटे शर्मा, पिन्टू पासवान सहित सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

You may have missed