January 24, 2026

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी पर बिहार कांग्रेस ने जताया शोक

पटना। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरा दुख जताया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के इस प्रकार खुदकुशी की घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया। इस घटना से वह पूरी तरह से स्तब्ध हो गए हैं। उन्होंने ईश्वर से सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा के शांति तथा उनके परिजनों के लिए इसे महा विपत्ति की घड़ी का सामना करने की ईश्वर से प्रार्थना की। डॉ. झा ने कहा कि भगवान सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में धैर्य प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ना सिर्फ फिल्म जगत के जगमगाते सितारे थे। बल्कि बिहार के लिए भी कला जगत के धरोहर थे। उन्होंने कहा कि सुशांत राजपूत ने अपने अभिनय कला से विश्व पटल पर बिहार के नाम को रोशन किया। उनकी क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक संजीव सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन समाज तथा कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं संगठन प्रभारी ब्रजेश पांडे, विधायक अमिता भूषण, संजीव सिंह, ब्रजेश पांडे, राजेश राठौड़, आनंद माधव, जया मिश्रा इत्यादि ने गहरा दुख जताया।

You may have missed