बेगूसराय : CM नीतीश की सभा में विरोध करने जा रहे तीन राजद कार्यकर्ता गिरफ्तार
Close up of male hands in bracelets behind back
बेगूसराय। बेगूसराय के सादपुर पूर्वी पंचायत में जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आयोजित कार्यक्रम के मौके पर एनआरसी और सीएए के खिलाफ प्रतिरोध मार्च में शामिल होने जा रहे युवा राजद के तीन कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में युवा राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण पटेल, व युवा राजद के मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव शामिल हैं। बता दें तीनों शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री की सभा में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही तीनों कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली खबर के अनुसार साहेबपुर कमाल के सादपुर पूर्वी पंचायत में जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर मुख्यमंत्री के आगमन पर बलिया में प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया जाना था।
पहले भी दर्ज कराया है विरोध
राजद समेत विरोधी दल के कार्यकर्ता एनआरसी व सीएए को लेकर पूर्व से ही आंदोलित होते रहे हैं। शनिवार की सुबह जिले के विभिन्न क्षेत्रों से राजद कार्यकर्ताओं के झंडा-बैनरों के साथ बलिया में जमा होने की सूचना पर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी व नगर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा ने लाखो ओपी क्षेत्र से तीनों को राजद नेताओं को झंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया।


