February 11, 2026

बुधवार को पटना में ऐसा रहेगा मौसम, कुछ क्षेत्रों में होगी बारिश

पटना। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार और छत्तीसगढ़ के ऊपरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ का क्षेत्र बना हुआ है। जिसकी वजह से बुधवार को पटना में मौसम सुहाना रहेगा। आसमान पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। सुबह में 17 से 21 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से पूर्व की ओर से चलने वाली हवाओं की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन, आसमान पर बादल छाने की वजह से दोपहर में आर्द्रता बढ़ जाएगी, इससे उमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों में निम्न हवा का दबाव बनने से शाम होते ही पटना और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवाती क्षेत्र पंजाब और हरियाणा तथा इससे सटे भागों पर बना है। इस सिस्टम से बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों से होते हुए एक ट्रफ सिस्टम उत्तरी छत्तीसगढ़ तक बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तरी बांग्लादेश, मेघालय, महाराष्ट्र के विदर्भ से दक्षिणी तमिलनाडु तक के चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से हर दिन मौसम में परिवर्तन हो रहा है। पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आर्द्रता 56 फीसदी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

You may have missed