February 17, 2026

बिहार: सदन में ‘चूहा’ पर शुरू हुई राजनीति कैसे पहुंची लालू तक, नीतीश मुस्कुराए

पटना। बिहार विधानसभा के बजट के दौरान शुक्रवार को राजद नेताओं ने एक नया कारनामा किया, जिसे देखकर सीएम नीतीश भी बिना मुस्कुराए नहीं रह पाए। दरअसल बिहार के चूहों का कारनामा समय-समय पर सामने आते रहता है। ये चूहे कभी थाने में रखी शराब की बोतलों से शराब गटक जाते हैं तो कभी बांध काट देते हैं, तो कभी शिक्षकों के फोल्डर कुतर कर शिक्षकों को मुसीबत में डाल देते हैं। यही नहीं ये चूहे इतने बदमाश है कि मरीजों के लिए रखी स्लाइन की बोतल तक पी जाते हैं। लेकिन अब ये चुहे चंगुल में आ गये हंै। सदन में मौजूद नेता उस वक्त अचरज में पड़ गए जब राजद नेता की मदद से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पिंजड़े में कैद कर इन चूहों को लेकर बिहार विधान परिषद पहुंचे और कहा कि बिहार सरकार को परेशान करने वाले चूहों को सदन में पेश होना पड़ेगा। इन्हें बिहार सरकार कड़ी सजा भी दे। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच चूहों को लेकर जमकर नोक झोंक भी हुई।
शुक्रवार को राजद नेताओं ने विधान परिषद के बाहर पिंजरे में बंद चूहे के साथ अनोखा प्रदर्शन किया। राजद नेता सुबोध राय ने चूहे को पकड़ और पिंजरे में बंद कर विधान परिषद पहुंचे और दावा किया कि हमने बिहार में घोटाले के आरोपी चूहों को पकड़ लिया है। विधान परिषद के बाहर प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री सह परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि बांध काटने और शराब पीने के दोषी चूहे पकड़ में आ गए हैं, जिस चूहे को सरकार की पुलिस नही पकड़ पाई, उसको हमारे नेता ने पकड़ लिया है। ऐसे में अब सरकार को चाहिए कि ऐसे दोषी फरार चूहे पर कड़ी कार्रवाई कर सजा दी जाए। शून्यकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच चूहों को लेकर जमकर नोक झोंक हुई। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में राजद के मुख्य सचेतक सुबोध राय सरकार में घोटाला करने वाले चूहों कार्रवाई की मांग करते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मुस्कुराते रहे। फिर नोकझोंक बढ़ते देख सीएम नीतीश सदन से निकल गए।
लालू को बताया चूहा, बिफरा राजद
राजद नेता की बार-बार मांग पर रजनीश ने सभापति से मांग किया कि राजद सदस्य सुबोध दोषी चूहा को पकड़े हुए हैं इसलिए इन पर मुकदमा किया जाए। इस बीच आदित्य नारायण पांडेय ने कहा कि चूहा तो रांची जेल में बंद है। यह सुनते राबड़ी देवी सीट पर खड़ी होकर भाजपा पर हमला शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बताएं कि पीएम मोदी ने शादी कर पत्नी को क्यों छोड़ दिया है। घोटाला करने वाले भी जवाब दें। मामला बढ़ते देख कार्यकारी सभापति हारुण रशीद ने हस्तक्षेप किया, तब जाकर मामला ठंढा हुआ।

You may have missed