December 8, 2025

बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह को 132वीं जयंती पर किया गया याद

पटना। बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की 132वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. अनुग्रह बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के संग्राम में महात्मा गांधी के नेतृत्व में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, स्व. ब्रजकिशोर प्रसाद, मौलाना मजहरूल हक, डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जैसे नेताओं के साथ अनुग्रह बाबू ने कंधे-से-कंधे मिलाकर देश की स्वाधीनता की लड़ाई लड़ी। डॉ. झा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के साथ डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह बिहार के विकास की नींव रखी तथा आज बिहार तथा झारखंड में जितने भी बड़े कल-कारखाने बरौनी तेल शोधक कारखाना, मोकामा में राजेन्द्र पुल तथा पतरातू थर्मल पावर स्टेशन, बोकारो स्टील कारखाना आदि इन्हीं दोनों महापुरूषों के प्रयास से स्थापित हुआ। आज कृतज्ञ राज्य अनुग्रह बाबू के योगदान को स्मरण कर उनके चरण में शत-शत नमन कर रहा है।
इसके पूर्व डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह धीरज, पूर्व मंत्री डॉ. ज्योति, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, प्रवक्ता राजेश राठौड़, संजीव सिंह, आनंद माधव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, चन्द्र प्रकाश सिंह, प्रदुम्न यादव, रीता सिंह, प्रतिभा सिंह, जयन्ती झा, सुधा मिश्रा, उदय शंकर पटेल, सुनील कुमार सिंह, अश्विनी कुमार, अजय कुमार सिंह आदि शामिल थे।

You may have missed