December 5, 2025

बिहार विधानसभा में गिरी महंगी कलम की मिल गई दोवदार, जानिए कौन हैं

पटना। बिहार विधानसभा में गिरी महंगी कलम पर मालिकाना हक किसका है, पता चल गया है। यह महिला विधायक श्रेयसी सिंह हैं। बता दें एक सप्ताह पहले बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सदन में जानकारी दी थी कि उनके कार्यालय में ‘मोंट ब्लैंक’ कंपनी की एक कलम रखी है। यह किसी सदस्य की है, जो सफाई के दौरान एक कर्मचारी को गिरी मिली है। जिनकी भी हो, आकर मेरे कार्यालय से ले जाएं। सदन में सभापति की घोषणा के बाद भी किसी सदस्य ने कलम पर दावा नहीं जताया था। सिर्फ आपस में कानाफूसी कर रहे थे।


सप्ताह दिन बाद इस महंगी कलम का दोवदार मिल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री और जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने इस पर अपनी दावेदार जताया है। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के चेम्बर से उसे रिसीव किया। जैसे ही इस बात की चर्चा विधानसभा में हुई तो सभी ने आश्चर्य जताया। श्रेयसी ने बताया कि उन्होंने एक प्रतियोगिता में पुरस्कार के तौर पर इस कलम को जीता था। विधानसभा सत्र के दौरान गलती से कलम उनके मेज पर ही छूट गया था।
बताते चलें ‘मोंट ब्लैंक’ इंटरनेशनल ब्रांड है। जर्मनी के हैम्बर्ग में बनी इन कलमों की कीमत भारत में 30-32 हजार रुपए है। भारत में पीएम इस कलम कर इस्तेमाल प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। यह कलम भारत में इम्पोर्ट कर मंगाई जा सकती है।

You may have missed