February 27, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव : भाजपा ने फिर दोहराया एनडीए है एकजुट, साथ लड़ेंगे चुनाव

पटना। शनिवार को केंद्रीय कानून मंत्री सह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना में कहा कि एनडीए एकजुट है और एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है, तो हम इसका समाधान निकालेंगे। उनके इस बयान से पता चलता है कि एनडीए में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। एनडीए के घटक दल लोजपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते रहे हैं और पिछले दिनों भाजपा ने चिराग को 25+2 का फार्मूला स्वीकार करने को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी केंद्र सरकार का हिस्सा है। हमने उनके साथ पिछला चुनाव लड़ा और मुझे उम्मीद है कि हम इस चुनाव को भी एक साथ लड़ेंगे। बता दें कि सीट बंटवारे को लेकर लोजपा नेताओं की नाराजगी कई मोर्चों पर दिखी है। लोजपा नेता चिराग पासवान ने भी कई मुद्दों को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध चुके हैं। उसके बाद लोजपा के 143 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के उतारने की भी चर्चा की जाने लगी।
श्री प्रसाद ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि बिहार के लोग फिर से बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को आशीर्वाद देंगे। लोगों ने भाजपा-जदयू सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को देखा है। उन्होंने यह भी देखा है कि कैसे पीएम्र मोदी का बिहार के प्रति प्रेम जमीन पर आया है।

You may have missed