November 18, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में लोजपा, प्रदेश संसदीय बोर्ड का किया गठन

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई के सांसद चिराग पासवान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के संसदीय बोर्ड का गठन किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बताया कि लोजपा के गोविंदगंज से विधायक राजू तिवारी को बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यह नई टीम बनाई है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संसदीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिसमें मुख्य रुप से लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज, प्रधान महासचिव डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, उपाध्यक्ष संजय पासवान, विधायक राजकुमार शाह, विधान पार्षद श्रीमती नूतन सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता शर्मा, पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह, हुलास पांडे, डॉ. रंजीत कुमार सुमन, संजय सिंह सहित 11 सदस्यीय बोर्ड का गठन किया है। आगे चिराग पासवान ने बताया कि यह सभी सदस्य बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के प्रत्याशियों में से 2 प्रत्याशियों को चयनित कर इसकी सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौंपेंगे।

You may have missed