बिहार में 5 वर्षों में 23,68,460 इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना पूर्ण हुआ: मंत्री

पटना। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के द्वितीय आम सभा की बैठक रविवार को मौलाना मजहरूल हक स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री, संसदीय कार्य मंत्रालय एवं पंचायत राज विभाग, बिहार की उपस्थिति रही। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री ने इस बात को स्वीकारा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रखंड स्तर से ही होता है। प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने गत 5 वर्षों में कुल 23,68,460 इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को पूर्ण किया है। वहीं लोहिया स्वच्छता योजना के अंतर्गत बीते 5 वर्षों में वन 1,13,74,033 शौचालयों का निर्माण कराने का श्रेय भी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ही जाता है। सरकार इन पदाधिकारियों के समस्याओं के समाधान हेतु प्रयासरत है। साथ ही बैठक में संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर निर्वाचन का कार्य निर्वाचित पदाधिकारी प्रिया कुमारी के अनुश्रवण में कराई गई। जिसमें प्रशांत कुमार- अध्यक्ष, सुदामा प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, विजय सौरभ तीनों उपाध्यक्ष, विशाल आनंद-महासचिव, मो. शमशेर मल्लिक-कोषाध्यक्ष, राहुल कुमार- मीडिया प्रभारी निर्वाचित किए गए, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रेम राज, चिरंजीवी पांडे, मिथिलेश बिहारी वर्मा, ममता प्रिया, अमित कुमार, पंकज कुमार शक्तिधर, आलोक कुमार निर्वाचित किए गए।

You may have missed